Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

बीकानेर: कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही पर जोर, पारदर्शी प्रशासन एवं नैतिक कार्य संस्कृति का दिया संदेश-श्री हीरेंद्र शर्मा

बीकानेर, 29 अक्टूबर। केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि आयुक्तालय, जयपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में गुरुवार को कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में गोष्ठी एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार  हीरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर कृषि भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के कृषि अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लिया तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर  शर्मा ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही पर जोर, पारदर्शी प्रशासन एवं नैतिक कार्यसंस्कृति का संकल्प दिलाया।

गोष्ठी में उद्यान विभाग के सहायक निदेशक  मुकेश गहलोत ने कहा कि ईमानदारी सर्वोपरि, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजगता जरूरी है। कृषि विभागीय अधिकारी होनस्टी व इंटीग्रिटी के साथ पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादित करें।

उपनिदेशक कृषि  जयदीप दोगने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की स्थापना के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी और नैतिक प्रतिबद्धता आवश्यक है।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. धर्मवीर, उपनिदेशक श्री प्रेमाराम, सहायक निदेशक  सुरेंद्र कुमार मारू,  राजेश गोदारा,  सुभाष चंद्र बिश्नोई, मानाराम जाखड़,  रमेश भांभू,  राधिका शेखावत, अशोक साहू, आनन्द हटीला, महेंद्र प्रताप सिंह,  जगवीर बेनीवाल एवं मोहम्मद इस्माइल सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की प्रतिज्ञा लेते हुए राजकीय कार्यों में निष्पक्षता बनाए रखने, जनहित को सर्वोपरि रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: