Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: ज्वैलर्स के घर से 25 लाख की चोरी: खरीदार बनकर आए बदमाश, सोना-चांदी लेकर फरार

Bansal
6 months ago
बीकानेर: ज्वैलर्स के घर से 25 लाख की चोरी: खरीदार बनकर आए बदमाश, सोना-चांदी लेकर फरार
बीकानेर: ज्वैलर्स के घर से 25 लाख की चोरी: खरीदार बनकर आए बदमाश, सोना-चांदी लेकर फरार
 
खुलासा ऑनलाइन। नोखा कस्बे में ज्वैलर्स व्यापारी के घर से लाखों रुपए के सोना-चांदी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश खुद को खरीदार बताकर आए और चालाकी से आंखों में धूल झोंकते हुए कीमती धातु लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नोखा थाने में उगमपुरा निवासी मनोज सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि 22 मार्च को दोपहर करीब एक बजे रोडारोड स्थित जोगाराम रामुराम ज्वैलर्स की दुकान व घर पर यह घटना हुई। मनोज सोनी अपने भाइयों गणपत सोनी और शंकर सोनी के साथ सोने-चांदी का काम करते हैं और घर पर ही रिफाइंड का कार्य भी करते हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च को एक अर्टिगा कार में तीन-चार लोग उनके घर आए थे और खुद को रिफाइंड सोना-चांदी खरीदने वाला बताया। उनमें से एक ने अपना नाम विजय भाई बताया। आरोपियों ने सोना-चांदी देखा और एक-दो दिन में पैसे लेकर आने की बात कहकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद 22 मार्च को वही लोग दोबारा अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने सोना-चांदी दिखाने को कहा और जांच के दौरान मौका पाकर घर के अंदर रखे थैले से रिफाइंड सोना-चांदी के दो पैकेट चोरी कर लिए।
 
चोरी के बाद बदमाश यह कहकर निकल गए कि वे थोड़ी देर में वापस आकर माल ले जाएंगे, लेकिन शाम तक नहीं लौटे। शक होने पर परिवार ने जांच की तो दो पैकेट गायब मिले। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर साफ हो गया कि उन्हीं लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए माल में करीब 15-16 तोला सोना और चांदी शामिल है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: