Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: गल्ले से डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार हुआ नाबालिग लड़का, पुलिस ने पकड़ा

rk
2 months ago
बीकानेर: गल्ले से डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार हुआ नाबालिग लड़का, पुलिस ने पकड़ा

बीकानेर: गल्ले से डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार हुआ नाबालिग लड़का, पुलिस ने पकड़ा

बीकानेर: जिले के लूणकरणसर कस्बे में इंद्रा मार्केट स्थित एक दूध डेयरी से बुधवार को करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग डेयरी में घुस गया और गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही डेयरी संचालक ने आसपास क्षेत्र में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में नाबालिग को पकड़ लिया और उसके पास से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। फिलहाल पुलिस नाबालिग को थाने लेकर गई है तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: