Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, जुलाई में शुरू होगा दो आरयूबी का काम

rk
2 months ago
बीकानेर के लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, जुलाई में शुरू होगा दो आरयूबी का काम

बीकानेर के लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, जुलाई में शुरू होगा दो आरयूबी का काम

बीकानेर। शहर में लंबे समय से चर्चा में रहे कोटगेट और सांखला फाटक आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) प्रोजेक्ट को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों, व्यापारिक संगठनों और शहर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि आरयूबी प्रोजेक्ट को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा। इसके तहत प्रोजेक्ट का पूरा प्लान शहर की चार प्रमुख जगहों पर लगाया जाएगा, ताकि आमजन इसे देखकर सुझाव और आपत्तियां दे सकें।

बैठक में बताया गया कि जुलाई माह में स्लैब डालने के साथ निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। प्रशासन ने प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी शामिल किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य बजट 2025-26 में घोषित इस प्रोजेक्ट को लेकर बीडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में व्यापारिक संगठनों और शहर के प्रतिनिधियों को पूरा प्लान समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों और विभिन्न संगठनों की ओर से दिए गए सुझावों को नोट किया गया है, ताकि प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

कोटगेट से कोटगेट फाटक तक होगा वनवे ट्रैफिक
बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और केईएम रोड पर पार्किंग समस्या पर भी चर्चा हुई। संभागीय आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस को अगले 15 दिनों में कोटगेट से कोटगेट फाटक तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त यशपाल आहूजा, पीडब्ल्यूडी एसई डॉ. वी.के. गहलोत, ट्रैफिक डीएसपी किशन सिंह, बीकानेर व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष नरपत सेठिया सहित विभिन्न विभागों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: