Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

इस जगह चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने से बीकानेर निवासी की मौत

Bansal
3 months ago
इस जगह चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने से बीकानेर निवासी की मौत

 इस जगह चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिरने से बीकानेर निवासी की मौत 

बीकानेर।  रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक के साले कन्हैयालाल शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने जीजा भगवतीप्रसाद (50) पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण निवासी रिड़ी थाना डूंगरगढ़, जिला बीकानेर तथा उसके 11 वर्षीय भांजे के साथ बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस में बालोतरा से जसोल माता के दर्शन कर वापस बीकानेर की यात्रा कर रहे थे। तीनों की आरक्षित कोच एसी 2 में सीटें आरक्षित थी।

बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेन के गोटन रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद भगवतीप्रसाद कोच के बाथरूम की ओर गए। इसी दौरान वे अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना देख सहयात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने पर रेलवे स्टाफ एवं आरपीएफ की सहायता से घायल को घटनास्थल से राजकीय चिकित्सालय, गोटन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: