Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर रेंज पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहिता गैंग से जुड़े शूटर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की टीम ने की है। आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

 

बता दें कि 18 मार्च को श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने गुरजीत सिंह गिल  को 1 पिस्टल चार मैगजीन सहित और 4 अतिरिक्त मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान जवाहर नगर थाना टीम ने राहुल नागपाल  और नवजोत सिंह  को भी गिरफ्तार किया।


जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के बड़े भाई हनुमान स्वामी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 18 मार्च को पकड़े गए बदमाश को एक पिस्टल चार मैगजीन सहित, चार अतिरिक्त मैगजीन और 1 लाख रुपए वारदात को अंजाम देने के लिए उपलब्ध कराए थे।

 


इसी मामले में पुलिस ने अब कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रोहित गोदारा गैंग के एक शूटर व एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरमन प्रीत और रोहित सहोता के रूप में हुई है। दोनों को पंजाब के अलग-अलग इलाकों से दबोचा गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: