Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर प्रेस क्लब के भवन हेतु भूखंड देने की मांग तेज,बीकानेर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

Bansal
6 months ago
बीकानेर प्रेस क्लब के भवन हेतु भूखंड देने की मांग तेज,बीकानेर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर प्रेस क्लब के भवन हेतु भूखंड देने की मांग तेज,बीकानेर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
 
जयपुर से आये नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता को दिया ज्ञापन
 
बीकानेर :- शहर के पत्रकारों के प्रमुख संगठन बीकानेर प्रेस क्लब के लिए स्थायी भवन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। सोमवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया व  प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर से आये नगरीय विकास विभाग के अति मुख्य सचिव आलोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रेस क्लब के लिए शीघ्र भूखंड आवंटित करने और तब तक अस्थायी रूप से किसी सरकारी भवन की व्यवस्था करने की मांग की गई।
 
ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर प्रेस क्लब लंबे समय से अपने निजी भवन के अभाव में काम करने को मजबूर है। पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा क्राउन पार्क में क्लब के लिए पुराना भवन आवंटित किया गया था, लेकिन बाद में यह आवंटन निरस्त हो गया, जिससे क्लब फिर से भवनहीन हो गया। ऐसे में पत्रकारों को अपनी गतिविधियां संचालित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों ने मांग की कि प्रेस क्लब के सुचारू संचालन और पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द उपयुक्त भूखंड आवंटित किया जाए, ताकि क्लब अपना स्वतंत्र भवन बना सके। साथ ही, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक बीकानेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से किसी खाली सरकारी भवन को अस्थायी तौर पर उपलब्ध कराया जाए।
 
इस दौरान बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, जार के अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ,वरिष्ठ पत्रकार  रमेश बिस्सा, राजेश छंगाणी, गिरिराज भादानी, नरेश मारू, निखिल स्वामी, मोहम्मद अली पठान, दिनेश जोशी, नौशाद अली, अजीम भुट्टा और आरसी सिरोही सहित अनेक पत्रकार शामिल थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: