Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सक्रिय बदमाश अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

rk
1 month ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सक्रिय बदमाश अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सक्रिय बदमाश अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

बीकानेर। जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी और पुलिस थाना सदर की संयुक्त कार्रवाई में थाना नापासर क्षेत्र के सक्रिय बदमाश बनवारी गाट को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस अपराध में किया जाना था। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, थानाधिकारी सुरेंद्र पचार तथा साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव सहित टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: