Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पुलिस ने किया मारपीट व लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

rk
4 months ago
बीकानेर पुलिस ने किया मारपीट व लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस ने किया मारपीट व लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
 
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में गाड़ी रुकवाकर मोबाइल छीनने और फोन पे का पासवर्ड पूछकर पैसे ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि 9 फरवरी को हेतराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था। वृंदावन कॉलोनी से पेमासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कार और बाइक सवार युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कार में तोड़फोड़ की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर फोन पे का पासवर्ड पूछकर खाते से राशि ट्रांसफर कर ली।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में, आरपीएस अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और लोहे के पाइप भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: