Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

10 प्रतिशत कमीशन पर करता था साइबर ठगी का गैंग

खुलासा न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस और साइबर की टीमों ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने विभिन्न राज्यों में दर्ज 25 साइबर ठगी की शिकायतों के आरोपी को पकड़ा है।

 

साइबर पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा, खाजूवाला पुलिस थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत की टीम ने 14 बीडी निवासी विष्णु विश्नोई पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी की रकम को अपने व जानकारों के बैक अकाउंट में डलवाकर ठगी करते थे।

 

जानकारी के अनुसार आरोपी बाईनेस एप के माध्यम से क्रिेप्टो क्रेसी युएसडीटी में बदलकर साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी क्रिप्टो व हवाला के माध्यम से पैसे भेजता और अपना 10 प्रतिशत के हिसाब से कमीशन रख लेता था। 

 


पुलिस ने अनुसार आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में बैठे लोगों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करते थे।

पुछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ फ्रोड किया ओर 20 करोड़ रूपए से अधिक का आमजन के खातों में लेनदेन किया। बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक सम्बंधित जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: