बीकानेर पुलिस ने 46 मामलों में जब्त 55 लाख से अधिक का नशीला पदार्थ किया नष्ट
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बीच नशीले पदार्थो को नष्ट किया गया है। इसी क्रम में बीकानेर पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थो को नष्ट करवाया गया है। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा 46 मामलों में जब्त किया गया करीब 55 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा जब्त किए गए माल को नष्ट किया गया है। जिसमें 184 किलो डोडा, 10.830 किलो गांजा, 207 ग्राम एमडी, 52 ग्राम स्मैक, 41 ग्राम एमडीएम, 92 पौधे अफीम जो कि 55 लाख 18 हजार रूपए के थे जिन्हें नष्ट किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ