Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर : महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

बीकानेर : महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 
बीकानेर। शहर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अशोक नगर में करीब एक साल पहले हुए महिला की हत्या के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी विजयपाल पुत्र कालुराम उम्र 28 वर्ष निवासी गाढ़वाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मामले में पूछताछ और अनुसंधान जारी है। इस संबंध में विक्रम कड़वा ने 18 अप्रैल 2025 को पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे सात से आठ लोग उनके घर अशोक नगर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की। इस हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में जेएनवीसी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कानि. हरफूल और कानि. बनवारी शामिल है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: