Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : शादी में जा रहे बारातियों की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, चार जनें हुए घायल

rk
1 month ago
बीकानेर : शादी में जा रहे बारातियों की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, चार जनें हुए घायल

बीकानेर : शादी में जा रहे बारातियों की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, चार जनें हुए घायल
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक पिकअप ने शादी में जा रहे बारातियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार चार जनें घायल हो गए। हादसा 21 अप्रैल की रात को नोखा थाना क्षेत्र में रीको से आगे हिन्यादेसर फांटे के पास हुआ। इस संबंध में अलाय गांव निवासी ओमप्रकाश सुथार ने नोखा पुलिस थाने में पिकअप चालक के खिलाफ लावरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ओमप्रकाश सुथार ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह नागौर जिले का निवासी है और वर्तमान में गुजरात में काम करता है। 21 अप्रैल की रात को वे अपने गांव से बीकानेर शादी के प्रोग्राम में जा रहे थे। इस दौरान रीको से आगे एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चला कर उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। जिससे गाड़ी में मौजूद बाराती पोकर राम सुथार, पूजा पत्नी बाबूलाल, शिवांश पुत्र बाबूलाल और गोमती पत्नी पोकर राम घायल हो गए। रात के समय सडक़ हादसा होने के बाद उनके पीछे आ रही उनके परिचित की दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला ओर बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: