बीकानेर: पानी समझकर उठाई बोतल, जिंदगी छीन ले गया एक घूंट, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर: पानी समझकर उठाई बोतल, जिंदगी छीन ले गया एक घूंट, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पानी समझकर गलती से एसिड पी लेने से एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी ब्रजेश मारू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता जयनारायण मारू (61), निवासी भट्ड़ों क चौक, बड़ा बाजार (हाल विश्वकर्मा कॉलोनी) ने 4 अगस्त को घर में रखी बोतल को पानी समझकर गलती से नमक वाला एसिड पी लिया।
एसिड पीते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ