Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: पिकअप के आगे ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोका, युवक को नीचे खींचकर पीटा; 8 लोगों पर मारपीट का आरोप

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: पिकअप के आगे ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोका, युवक को नीचे खींचकर पीटा; 8 लोगों पर मारपीट का आरोप

बीकानेर: पिकअप के आगे ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोका, युवक को नीचे खींचकर पीटा; 8 लोगों पर मारपीट का आरोप

Solar 4

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में पिकअप के आगे ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोकने और युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतमाला सड़क से गोगलियां वाली ढाणी की ओर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पिकअप से जबरन नीचे खींचा गया और उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार शौकत पुत्र नाजू खां (44), निवासी गोगलियां वाली ढाणी, सतासर ने छतरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 25 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक शौकत अपनी पिकअप लेकर भारतमाला सड़क से गोगलियां वाली ढाणी की ओर जा रहा था। इस दौरान 585 आरडी सतासर के पास आरोपियों ने उसकी पिकअप के आगे ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोक दिया।

शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर रुकने के बाद आरोपियों ने शौकत को पिकअप से जबरन नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद शौकत ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत में मुसाफिर खां, करीम खां, लाल खां, जलाल खां, अलीशेर पुत्र शाबर खां, रियाज अली पुत्र शाबर खां, अब्दुल गफार पुत्र खाजे खां और मुख्तियार पुत्र खाजे खां के नाम दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक नंदराम कर रहे हैं।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: