Khulasa Online
Breaking
• क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : खेत में उगा रखे थे अफीम के पौधे, 92 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर : खेत में उगा रखे थे अफीम के पौधे, 92 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर : खेत में उगा रखे थे अफीम के पौधे, 92 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खुलासा ऑनलाइन, बज्जू। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में उगाए गए अफीम के पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रणजीतपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चक 2 जीएसएस डंडकला में गेनाराम पुत्र गोमाराम जाट अपने खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रहा है। सूचना के बाद थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को खेत से अफीम के कुल 92 पौधे बरामद हुए। पुलिस ने पौधों को जब्त कर उनका वजन किया  3 किलो 363 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गेनाराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: