बीकानेर से बड़ी खबर : देर रात गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान गिराया, लगाई जा रही अलग-अलग अटकले
बीकानेर से बड़ी खबर : देर रात गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान गिराया, लगाई जा रही अलग-अलग अटकले
बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में देर गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान अचानक जमींदोज होने की सूचना सामने आई। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा (रोहित स्वामी) का मकान देर रात अचानक जमींदोज हो गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात मकान ध्वस्त होने की सूचना मिली। हालांकि, मकान किन परिस्थितियों में गिराया गया और इसके पीछे कौन लोग थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकान गिराने की कार्रवाई में उसकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशासन के इस बयान के बाद घटना और भी रहस्यमयी हो गई है। अब पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तथ्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मकान गिराने के पीछे क्या वजह थी और इसमें किसका हाथ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ