Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: इस जगह कुत्तों का हमला, 25 बकरियों को मार डाला, आठ गंभीर रूप से घायल

rk
2 weeks ago
बीकानेर: इस जगह कुत्तों का हमला, 25 बकरियों को मार डाला, आठ गंभीर रूप से घायल

बीकानेर: इस जगह कुत्तों का हमला, 25 बकरियों को मार डाला, आठ गंभीर रूप से घायल

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सूरजड़ा रोही क्षेत्र का है, जहां बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशु बाड़े में घुसकर 20 से 25 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 6 से 7 बकरियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है। सूरजड़ा रोही निवासी लिखमाराम मेघवाल के पशु बाड़े में देर रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड घुस आया। कुत्तों ने बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही बड़ी संख्या में बकरियों की मौत हो गई। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचे तो मरे हुए पशुओं को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस और पशु चिकित्सक की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पशु चिकित्सकों द्वारा घायल बकरियों का उपचार किया जा रहा है, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हमले से पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते न केवल पशुओं के लिए, बल्कि लोगों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। कई बार बच्चों और राहगीरों पर भी हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने तथा उनके स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: