बीकानेर: नयाशहर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, छ: लोग गिरफ्तार
बीकानेर: नयाशहर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, छ: लोग गिरफ्तार
बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पासो (घोड़ी) पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 जून की शाम वाल्मीकि बस्ती की एक गली में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग घोड़ी पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ स्थल से 50,280 रुपए नकद, घोड़ी, कांच के गिलास तथा टेप सहित अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार हुए अन्य लोगों की पहचान और तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं। नयाशहर थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ