Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट के इंतजार के बीच आज नामांकन का आखिरी दिन, बागियों ने बढ़ाई टेंशन, देखे वीडियो

Bansal sadi
5 hours ago
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट के  इंतजार के बीच आज नामांकन का आखिरी दिन, बागियों ने बढ़ाई टेंशन, देखे वीडियो

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट के  इंतजार के बीच आज नामांकन का आखिरी दिन; बागियों ने बढ़ाई टेंशन

 

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है। दोनों दलों की ओर से संभावित प्रत्याशियों को सीधे फोन कर आज नामांकन दाखिल करने की सूचना दी जा रही है। प्रत्याशियों के नाम और टिकट सीधे संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे जाने की तैयारी है।

80 वार्डों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन होने की संभावना है। अनुमान है कि 100 से ज्यादा प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन को लेकर कलेक्टरी परिसर में भारी भीड़ जुटी हुई है।

कलेक्टरी में पांच जगह नामांकन
नामांकन के लिए कलेक्टरी परिसर में पांच स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय, बीकानेर विकास प्राधिकरण का नया कार्यालय, बीकानेर विकास प्राधिकरण का पुराना कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और सहायक कलेक्टर कार्यालय शामिल हैं। नामांकन कक्ष में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और दो अन्य समर्थकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
कलेक्टरी परिसर में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों के आसपास पुलिस के साथ आरएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।

टिकट के लिए बड़े नेताओं के फोन घनघनाए, कई ने मोबाइल किए बंद
टिकट को लेकर दावेदारों और समर्थकों की लगातार कॉल से परेशान होकर कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेताओं के मोबाइल बंद होने की चर्चा है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जरूरत के समय वे नेताओं के साथ खड़े रहते हैं, लेकिन टिकट के समय नेता फोन नहीं उठा रहे।

देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया के डेंगू से पीड़ित होने के कारण टिकट वितरण प्रक्रिया से खुद को अलग करने की बात सामने आई है। वहीं, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के आवास के बाहर भी टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

कांग्रेस में भी टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के समक्ष कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को भी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

टिकट से वंचित दावेदार अब बनेंगे बागी
भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदार अब बागी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं। लगभग सभी वार्डों में दोनों पार्टियों से टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए थे।

एक ही सीट पर कई दावेदार होने के कारण टिकट किसी एक को ही मिलना था। ऐसे में जिन वार्डों में दावेदारों की संख्या ज्यादा रही, वहां विरोध भी ज्यादा देखने को मिल रहा है।

बीकानेर के अंदरुनी शहर में चुनावी मुकाबला खासा रोचक होने के आसार हैं। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने उन्हीं पार्टियों के बागी उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं, जिससे कई वार्डों में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: