बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल, बीकानेर रेफर
बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल, बीकानेर रेफर
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के अरजनसर में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बस स्टैंड के पास हुआ, जहां अचानक बाइक ट्रेलर के आगे आ जाने से यह दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार महेंद्र पुत्र रेखाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की चपेट में आने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अरजनसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करवाई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ