बीकानेर : मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, सुबह 10 बजे इतने प्रतिशत हुआ मतदान
बीकानेर : मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, सुबह 10 बजे इतने प्रतिशत हुआ मतदान
23 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, गांवों की सरकार चुनने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे ग्रामीण

नापासर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में शनिवार को रुणिया पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी और मतदान दल मुस्तैदी से तैनात हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
सुबह 10 बजे तक 24.34 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रुणिया पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 79,386 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से शनिवार सुबह 10 बजे तक 19,323 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस तरह निर्धारित समय तक मतदान का प्रतिशत 24.34 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। ग्रामीण अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। सभी की नजरें अब दिनभर के मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर रहे निगरानी
मतदान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह, गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय और नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया क्षेत्र में राउंड कर रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
*पंचायत राज आम चुनाव-2026*
*प्रथम चरण*
प्रातः 10 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान एवं मतदान प्रतिशत
*1. छत्तरगढ़*
कुल मतदाता : 68,363
मतदान : 13,784
मतदान प्रतिशत : 20.16
*2. खाजूवाला*
कुल मतदाता : 64,232
मतदान : 15,880
मतदान प्रतिशत : 24.72
*3. पूगल*
कुल मतदाता : 54,400
मतदान : 13,168
मतदान प्रतिशत : 24.21
*4. रुणिया मुख्यालय बीकानेर*
कुल मतदाता : 79,386
मतदान : 19,323
मतदान प्रतिशत : 24.34
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ