बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से मोटरसाइकिल चोरी, आधे घंटे बाद लौटा मालिक तो गायब मिली बाइक
बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से मोटरसाइकिल चोरी, आधे घंटे बाद लौटा मालिक तो गायब मिली बाइक
बीकानेर। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कोटगेट थाना क्षेत्र के रतन बिहारी पार्क में खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। बाइक मालिक करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भादवा निवासी सुभाष भादू पुत्र हंसराज भादू ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है। परिवादी के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5 बजे से 5:30 बजे के बीच उसने अपनी मोटरसाइकिल रतन बिहारी पार्क में खड़ी की थी।
करीब आधे घंटे बाद वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। मामले में 15 अक्टूबर को कोटगेट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुनील कुमार कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ