Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर के प्रभारी मंत्री के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

rk
2 weeks ago
बीकानेर के प्रभारी मंत्री के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह के बेटे को मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह के बेटे धनजंय सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया गया है कि वो अपने फोर्ट में थे। इसी दौरान फोन पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने पहले कुछ जानकारी ली और फिर मारने की धमकी दी।

 धनंजय की रिपोर्ट पर शनिवार को खींवसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 5 जून की सुबह करीब साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे के बीच धनजंय अपने खींवसर फोर्ट स्थित निजी कार्यालय अटल भवन में बैठा था। इसी दौरान मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें नंबर दिखाई नहीं दे रहे थे, अननॉन लिखकर आ रहा था।

कॉलर ने पहले नाम पूछा और फिर मेरे खींवसर में होने की पुष्टि की। जिसके बाद जानकारी ली गई कि जयपुर कब आओगे। धनजंय ने मीटिंग में आने की बात कहीं तो कहा गया कि  ध्यान रखना। कॉलर ने धनजंय को कहा कि ध्यान रखना, गोली मार दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले अंजान कॉलर और फेसबुक यूआरएल को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: