Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ऊंटगाड़े को दूध की पिकअप ने मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: ऊंटगाड़े को दूध की पिकअप ने मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत

बीकानेर: ऊंटगाड़े को दूध की पिकअप ने मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में नौरंगदेसर-रायसर के बीच हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर जा रहे ऊंटगाड़े को पीछे से आ रही दूध की पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटगाड़ा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए। उपचार के दौरान एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ऊंटगाड़ा चालक पूनरासर मेले से परिवार के बच्चों के साथ अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही दूध की पिकअप ने ऊंटगाड़े को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंटगाड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल तीन बच्चों में चालक के दो पोते और एक दोहिता शामिल बताए जा रहे हैं। उपचार के दौरान एक बच्चे की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऊंटगाड़े और पिकअप के संबंध में जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: