बीकानेर: 400 केवी बिजली लाइन निर्माण कार्य से लाखों का सामान चोरी, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: 400 केवी बिजली लाइन निर्माण कार्य से लाखों का सामान चोरी, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में 400 केवी डबल सर्किट विद्युत लाइन निर्माण कार्य के दौरान लाखों रुपये मूल्य के कंडक्टर और हार्डवेयर सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर सुशांत त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जयमलसर क्षेत्र में बीकानेर-II से बीकानेर-III तक 400 केवी डबल सर्किट विद्युत लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान निर्माण स्थल से कंडक्टर और अन्य हार्डवेयर सामग्री चोरी कर ली गई।
चोरी की घटना सामने आने के बाद कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने और अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ