Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: ढाणी में लगी भीषण आग, नगदी-जेवर व पशुधन जलने से हुआ लाखों का नुकसान

rk
1 month ago
बीकानेर: ढाणी में लगी भीषण आग, नगदी-जेवर व पशुधन जलने से हुआ लाखों का नुकसान

बीकानेर: ढाणी में लगी भीषण आग, नगदी-जेवर व पशुधन जलने से हुआ लाखों का नुकसान

बीकानेर। देशनोक क्षेत्र में नेहड़ी जी मंदिर के पीछे पश्चिमी रोही स्थित एक ढाणी में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से नगदी, जेवर, अनाज, पशुधन और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार काश्तकार प्रभुराम नायक, जो इशाक खान के खेत पर खेती का काम करते हैं, की ढाणी में आग लगी। पड़ोसियों ने खेत की ट्यूबवेल के पानी से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल पूरणमल स्वामी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ढाणी पूरी तरह जल चुकी थी।

रिपोर्ट के अनुसार आग में 10 हजार रुपए नगद, तीन तोला सोना, दस तोला चांदी के जेवर, सात क्विंटल गेहूं, दो बकरियां और एक बछड़ी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक दुधारू गाय भी बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित काश्तकार के अनुसार आग की घटना के बाद परिवार के पास गुजर-बसर के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: