Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर : निजी स्कूल की बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

Bansal
6 hours ago
बीकानेर : निजी स्कूल की बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

बीकानेर : निजी स्कूल की बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

नोखा (बीकानेर)। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के रोड़ा गांव में शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक निजी स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस आग के गोले में तब्दील हो गई। आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सरपंच ऋषिराज सिंह ने दिखाई तत्परता

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही रोड़ा के सरपंच ऋषिराज सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीण भी दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

 

बस में नहीं थे स्कूली बच्चे, टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि आग लगने के समय बस में कोई भी स्कूली विद्यार्थी मौजूद नहीं था। बस सड़क किनारे खड़ी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

 

नोखा में 24 घंटे के भीतर आगजनी की दूसरी घटना

नोखा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर मरोठी चौक स्थित श्रीनिवास बागड़ी के मकान में सिलेंडर लीकेज के कारण भीषण आग लग गई थी। उस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया था, जबकि कंचन देवी नामक महिला मामूली रूप से झुलस गई थीं।

लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। रोड़ा गांव में बस में लगी आग के कारणों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: