बीकानेर: शहर के इस इलाके में झाड़ियों के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर: शहर के इस इलाके में झाड़ियों के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर। शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान नापासर निवासी जितू सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे कोटड़ी रोड स्थित लवकुश वाटिका जोड़बीड़ क्षेत्र में झाड़ियों के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली।
एफएसएल टीम ने मौके पर की जांच
सूचना मिलने पर जेएनवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान जितू सिंह पुत्र देवी सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, नगरी बास, नापासर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ