बीकानेर: पेड़ पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस पहुंची मौके पर
बीकानेर: पेड़ पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस पहुंची मौके पर
बीकानेर। बीकानेर में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 16 नवंबर की शाम बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में शोभासर सर्किल से कुछ मीटर आगे झाड़ियों में सामने आई।
जानकारी के अनुसार, झाड़ियों में एक पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी देशराज पुत्र चेतराम के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल व्यक्ति की मृत्यु के कारणों को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ