Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार

बीकानेर: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार    

बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चक 21 बीएलडी के पास अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 21 बीएलडी निवासी प्रकाश बावरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर दंतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: