Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Live Updates

बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला शव

rk
3 weeks ago
बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला शव

बीकानेर: चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला शव

खुलासा ऑनलाइन। लूणकरणसर-नाथवाना रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया गया।

सर्च के दौरान पिलर संख्या 236 के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राधेश्याम भाटी पुत्र नेमीचंद भाटी निवासी अथूना बास, राजलदेसर जिला चूरू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल मृतक किस ट्रेन से गिरा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #lunkaransar news
Share: