बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना 25 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे रोही सेगा और रायसर क्षेत्र में हुई। परिवादी रणवीरसिंह निवासी रायसर ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, परिवादी के पिता सुमेरसिंह खेत की रोही से गांव रायसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरजे 50 एससी 0710 नंबर की मोटरसाइकिल के चालक शिवराम नायक पुत्र हुक्माराम, निवासी रायसर ने बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में सुमेरसिंह के सिर, छाती, हाथ और पैरों में चोटें आईं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत कार्रवाई शुरू की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ