बीकानेर: अचानक तबीयत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
बीकानेर: अचानक तबीयत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलकनगर में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 11 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पूगल रोड निवासी रमेश चौधरी ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई जेठमल चौधरी की रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ