बीकानेर : श्री कोलायत के कपिल सरोवर में डूबने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर : श्री कोलायत के कपिल सरोवर में डूबने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। श्रीकोलायत के कपिल सरोवर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले राजविन्द्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजविन्द्र लंबे समय से यहीं साधु के भेष में रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ