Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने ननद, प्रेमी और उसकी मां पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

rk
2 weeks ago
बीकानेर : व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने ननद, प्रेमी और उसकी मां पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

बीकानेर : व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने ननद, प्रेमी और उसकी मां पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
बीकानेर। जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव की एक महिला ने उसकी ननद, उसके प्रेमी लियाकत खां और प्रेमी की मां पर पति को जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी ननद की शादी बांगड़सर के शख्स से हुई है, लेकिन वह लंबे समय से अपने पीहर बीकमपुर में रह रही थी। परिवार ने उसे कई बार ससुराल भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने और उनके पति ने ननद के पति को बुलाया था। तब मदीना ने अपने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी ने ननद के पति और परिवारजनों को धमकाया, धक्का-मुक्की की। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को प्रेमी उनके घर आया और उसके पति को धमकी दी कि वह उसकी बहन को उठाकर ले जाएगा। इस घटना से महिला के पति अत्यधिक तनाव में आ गए। इसी मानसिक दबाव के चलते 22 अप्रैल 2026 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपनी शिकायत में लियाकत खां पुत्र न्याले खां निवासी नोख (फलौदी), उसकी मां जन्नत पत्नी न्याले खां और अपनी ननद को अपने पति की मृत्यु का जिम्मेदार बताया है। थानाधिकारी जगदीश पांडर आगे की जांच कर रहे हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: