Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते युवक पकड़ा, रुपए और डायरी जब्त

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते युवक पकड़ा, रुपए और डायरी जब्त

बीकानेर: सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते युवक पकड़ा, रुपए और डायरी जब्त

Solar 4

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 2070 रुपए की सट्टा रकम, सट्टा डायरी और दो मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 26 अगस्त 2026 को ईदगाह बारी के पास नयाशहर क्षेत्र में की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर रुपए का दांव लगाकर सट्टे की खाईवाली कर रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 2070 रुपए नकद, सट्टा डायरी और दो मोबाइल फोन बतौर सबूत जब्त किए। पुलिस के अनुसार सट्टे की इस गतिविधि में एक व्यक्ति को अनुचित लाभ और दूसरे को अनुचित नुकसान होने की संभावना रहती है। आरोपी की पहचान विनय कुमार सोनी पुत्र चरणजीत सिंह सोनी (44 वर्ष), निवासी हनुमान मंदिर वाली गली, रानी बाजार, बीकानेर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरपीसीओ की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक हंसराज कर रहे हैं। 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: