Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर : खनन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 5 डम्पर किए जब्त, लाखों की वसूली

Bansal
6 months ago
बीकानेर : खनन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 5 डम्पर किए जब्त, लाखों की वसूली

बीकानेर : खनन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 5 डम्पर किए जब्त, लाखों की वसूली
बीकानेर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से सिलिका रेत परिवहन करते कुल पांच डंपर जब्त किए गए तथा संबंधित वाहन चालकों/मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। पुरोहित ने बताया कि एक डम्पर अवैध सिलिका रेत से भरा हुआ पाए जाने पर थाना श्रीडूंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया, जबकि दो अन्य डम्परों को मौके पर ही जब्त किया गया। इन तीनों वाहनों पर कुल 4,76,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें से 2,88,000 रुपए की राशि मौके पर ही वसूल कर ली गई। इसी क्रम में नाल क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सिलिका रेत से भरे दो डम्परों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर कुल 2,88,000 रुपए जुर्माना लगाते हुए पूरी राशि की वसूली कर ली गई। पुरोहित ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: