Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व बोलेरो पिकअप की जब्त

Bansal
7 months ago
बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व बोलेरो पिकअप की जब्त

बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व बोलेरो पिकअप की जब्त
बीकानेर। रसद विभाग के प्रवर्तन दल एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार देर रात संयुक्त रूप से जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास औचक छापेमारी कर मौके से 56 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इसके अतिरिक्त अवैध गतिविधि में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।
जि़ला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक बाड़े में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण तथा रिफिलिंग की जा रही थी।जप्त किए गए सिलेंडरों में इंडेन के 43, एचपी के 2 तथा भारत गैस के 11 सिलेंडर शामिल हैं। मामले में संबंधित व्यक्ति की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सिलेंडरों को वैद्य मगाराम गैस एजेंसी, बीकानेर के सुपुर्द किया गया है, जबकि बोलेरो पिकअप वाहन को नयाशहर पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है।प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत धारा 6ए में जिला कलेक्टर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित प्रवर्तन दल द्वारा अवैध गैस भंडारण, घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण अथवा व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: