Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में पूर्व जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल को दी भावभीनी विदाई

Bansal
shiv
shiv2
6 months ago
बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में पूर्व जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल को दी भावभीनी विदाई

बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में पूर्व जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल को दी भावभीनी विदाई 

बीकानेर में मिला भरपूर स्नेह, हमेशा याद रहेगा : नम्रता वृष्णि 

जीवंत शहर है बीकानेर, सहयोगी प्रवृत्ति के हैं यहां के लोग: सोहनलाल

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में जिले के उद्यमियों ने दोनों अधिकारियों का किया भव्य अभिनंदन

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल के स्थानांतरण उपरांत उन्हें भावभीनी विदाई दी। दोनों अधिकारियों के सम्मान में जिला उद्योग संघ सभागार में गरिमामय एवं भावनात्मक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने अपने लगभग 26 महीनों के कार्यकाल को स्मरणीय बताते हुए कहा कि बीकानेर में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अत्यंत सहयोगी, सरल और सकारात्मक सोच वाले हैं, जिनके सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संपादित करना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने के लिए सतत प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि बीकानेर में विकास कार्यों को गति देने के साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया गया। शहर के सौंदर्यीकरण, त्योहारों के आयोजन को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि बीकानेर की यही जीवंतता और सहयोग की भावना आगे भी बनी रहेगी।

जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने कहा कि नम्रता वृष्णि के निर्देशन में कार्य करते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने बीकानेर में कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार बताया। उन्होंने यहां के प्रशासनिक तंत्र, जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि नम्रता वृष्णि के कार्यकाल में उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें हुईं। उन्होंने विशेष रूप से मेडिसिन विंग की स्थापना में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली, दीपावली एवं अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक आयोजनों को नया रूप देने में जिला कलेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्चों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम आजू गूजा और नवाचारों ने शहर को एक नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने निवर्तमान जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय ही विकास की कुंजी है, और यह समन्वय नम्रता वृष्णि के कार्यकाल में सशक्त रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। समारोह में अतिथि के रूप में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज शर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया, भाजपा नेता मोहन सुराणा आदि मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के राजकुमार मीणा, उद्यमी जयचंद लाल डागा, फोर्टी के संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, कन्हैयालाल बोथरा, दमजी झंवर, अनंतवीर जैन, चंपकमल सुराणा, कन्हैयालाल लखाणी, जयचंद लाल सुखानी, शंकरलाल पारीक, द्वारकाप्रसाद राठी, श्यामसुन्दर सोनी, पुखराज चोपड़ा, राजेन्द्र डीडवानिया, जयकिशन अग्रवाल, शिवकरण विश्नोई, नरेश मित्तल, दीपक पारीक, सुरेंद्र झंवर, राजेश झंवर, श्रीराम सींगी, कालूराम सुथार, ओमप्रकाश करनानी, महेश कोठारी, लूणकरण सेठिया, विजय जोशी, मनीष सिपाणी, सुरेंद्र बांठिया, नरेश सुराणा, बालकिशन थिरानी, किसनलाल सींगी, सुरेंद्र जैन, राजीव शर्मा, उमाशंकर आचार्य, महावीर पुरोहित, विमल चोरड़िया, विजय चांडक, पारस डागा, गोविंद ग्रोवर, अशोक गहलोत, चंद्रशेखर श्रीमाली, संदीप मुसरफ, जगमोहन मोदी साथ ही फोर्टी, जैन महासभा, बीछवाल उद्योग संघ, बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएसन, श्रीडूंगरगढ़ उद्योग संघ, नोखा उद्योग संघ, बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएसन, पापड़ भुजिया एसोसिएसन, कोंट्रेक्टर एसोसिएसन, नापासर उद्योग संघ, जार पत्रकार एसोसिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: