Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पूर्व मंत्री महबूब अली की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, पुनर्वास गृह के आश्रितों को भेंट की उपयोगी सामग्री

rk
2 months ago
पूर्व मंत्री महबूब अली की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, पुनर्वास गृह के आश्रितों को भेंट की उपयोगी सामग्री

पूर्व मंत्री जनप्रिय विधायक महबूब अली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के आश्रितों को उपयोगी सामग्री भेंट

बीकानेर। राज्य सरकार में पूर्व मंत्री एवं बीकानेर के जनप्रिय विधायक रहे महबूब अली की 15वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उनकी पौत्री असमा नाज एव पुत्र वधू रफ़ीका सुल्तान जी की ओर से चकगर्बी स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में आश्रय ले रहे जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्व. महबूब अली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विविध आयामों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे जनसेवा, सादगी और समर्पण की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता स्वरूप किया गया यह सेवा प्रयास उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सार्थक माध्यम है।

इस अवसर पर असमा नाज ने कहा कि उनके दादा महबूब अली को बीकानेर की जनता का अपार स्नेह एवं समर्थन प्राप्त था। विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी तथा मंत्री के रूप में राज्यहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय एवं विकास कार्य संपादित किए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में समाजोपयोगी कार्य करना परिवार का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा संचालित अपना परिवार सेवा सदन (मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना के अंतर्गत) के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. महबूब अली वास्तव में हर दिल अज़ीज़ नेता थे। बीकानेर की जनता के साथ उनका आत्मीय संबंध था और जनता ने भी उन्हें विश्वासपूर्वक विधानसभा भेजा। उनके जनसमर्पित कार्यों के कारण ही वे राज्य स्तर पर लोकप्रिय हुए और मंत्री पद तक पहुँचे। आज भी लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने दिवंगत नेता को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में संस्था मैनेजर जियाउर रहमान चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पूनम चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, राम चौधरी, राधेश्याम, झूमर राम चौधरी, निरमा देवी, रजनी शर्मा, पूजा देवी सहित अन्य गणमान्यजन एवं पुनर्वास गृह के आश्रित उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: