Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: कंवरसेन लिफ्ट नहर में मिला मजदूर का शव, दो दिन से चल रहा था तलाश अभियान

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: कंवरसेन लिफ्ट नहर में मिला मजदूर का शव, दो दिन से चल रहा था तलाश अभियान

बीकानेर: कंवरसेन लिफ्ट नहर में मिला मजदूर का शव, दो दिन से चल रहा था तलाश अभियान

Solar 4

बीकानेर। महाजन क्षेत्र के अरजनसर में कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वेदप्रकाश पुत्र तोलाराम, निवासी घमड़िया बारनी, सूरतगढ़ के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो माह से अरजनसर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नहर किनारे वेदप्रकाश का मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य सामान मिला था। सामान मिलने के बाद उसके नहर में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू करवाया गया।

परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद लगातार वेदप्रकाश की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह काफी मशक्कत के बाद नहर किनारे से वेदप्रकाश का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: