Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर नही है सुरक्षित हो जाए सावधान: नशेडिय़ों ने युवक को रोककर ईट से किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर दोनों नशेड़ी भागे

6 hours ago
बीकानेर नही है सुरक्षित हो जाए सावधान: नशेडिय़ों ने युवक को रोककर ईट से किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर दोनों नशेड़ी भागे


बीकानेर नही है सुरक्षित हो जाए सावधान: नशेडिय़ों ने युवक को रोककर ईट से किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर दोनों नशेड़ी भागे
बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मटका गली के पास रेलवे पटरियां पार करते समय एक युवक को दो बदमाशों ने घेर लिया और लूट की कोशिश की। आरोपियों ने युवक से बैग, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। एक आरोपी ने ईंट से युवक के सिर पर वार करने की कोशिश की। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर दोनों बदमाश भाग निकले।शोर मचाया तो मदद के लिए दौड़े लोग युवक को बचाने पहुंचे खिदमतगार सोसायटी के शोएब और राजकुमार खडग़ावत ने बताया कि घटना के दौरान युवक ने शोर मचाकर मदद के लिए गुहार लगाई। उसकी आवाज  सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। खिदमतगार सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी वहां पहुंच गए। लोगों की भीड़ को आता देखकर दोनों आरोपी मौके से  फरार हो गए। ट्रेन का इंतजार कर रहा था बताया जा रहा है कि शिक्षा निदेशालय की कैंटीन में काम करने वाला युवक सुमित पश्चिम बंगाल जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। वह फ्रूट लेने के लिए जा रहा था और इसी  दौरान रेलवे पटरियां पार कर रहा था। पटरियों के आसपास सुनसान जगह देखकर दो युवकों ने उसे घेर लिया और उसका सामान छीनने का प्रयास किया। ईंट से सिर पर वार करने की कोशिश शोएब के अनुसार आरोपियों ने युवक को डराने-धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने ईंट उठाकर युवक के सिर पर वार करने की कोशिश की। युवक  ने किसी तरह शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। रेलवे पटरियों के आसपास सुरक्षा पर उठे सवाल मटका गली और रेलवे पटरियों के आसपास लूट की इस कोशिश के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने रेलवे पटरियों के आसपास पुलिस गश्त और सुरक्षा  व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत बताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसान हिस्सों में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना क रना पड़ सकता है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रेलवे पटरियों और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: