बीकानेर: अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, घायल युवक ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
बीकानेर: अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, घायल युवक ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारनान गांव के पास सोमवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हुए पदमाराम मेघवाल की मंगलवार सुबह पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में खारी चारनान निवासी कोजूराम मेघवाल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कोजूराम अपने भाई पदमाराम के साथ बाइक पर गंगापुरा पट्टी डालने जा रहा था।
गांव से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।
सूचना मिलने पर भतीजा प्रकाश मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल पदमाराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ