बीकानेर आईजी और एसपी ने थानों को लिया गोद, नई मुहिम से बदलेगा स्वरूप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने थानों को मजबूत बनाने के लिए नया पुलिस मॉडल को लागू किया है। जिसके चलते रेंज आईजी और एसपी ने थानों को एडोप्ट किया है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने सालासरम पुलिस थाना और एसपी मुदृल कच्छावा ने दंतौर थाने को गोद (एडोप्ट) किया है। ऐसे में आईजी और एसपी द्वारा एडोप्ट किए गए थानों पर सीधी नजर रहेगी। आईजी और एसपी द्वारा गोद लिए गए थानों में अब बेहतर पुलिसिंग के साथ आमजन से सीधा संवाद होगा।
इसके साथ अपराधिक गतिविधियोंं और जनसुनवाई भी फोकस रहेगा। जिससे पुलिस की कार्यप्रणली में भी सुधार होगा। आईजी और एसपी थानों की कार्यप्रणाली, विवेचना, कानून व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग होगी। इस निर्णय को सुधार ओर जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है । सम्बंधित थानों से अब वरिष्ठ अधिकारी सीधे समीक्षा करेंगे । बता दें कि आईपीएस के तौर पर 10 से अधिक सेवा देने वाल आईपीएस रैंक के अधिकारी थानों को गोद लेते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ