Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की इलाज के दौरान मौत

2 weeks ago
बीकानेर: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर; चालक की इलाज के दौरान मौत

महाजन। जामनगर-भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

जानकारी के अनुसार शेरपुरा के पास जामनगर एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बीकानेर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के पीछे जा भिड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के कारण भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। महाजन थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: