Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, ईको कार ट्रेलर से टकराई, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

rk
2 months ago
बीकानेर: भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, ईको कार ट्रेलर से टकराई, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

बीकानेर: भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, ईको कार ट्रेलर से टकराई, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

खुलासा ऑनलाइन, पांचू (बीकानेर)। पांचू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भारतमाला सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंगड़ी से पांचू की ओर जा रही एक ईको गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई, जिसमें कार सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए चारों युवक मथानिया (जोधपुर) के निवासी थे। सभी बुधवार रात ईको गाड़ी में सवार होकर देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा रात करीब 2:15 बजे हुआ।

पांचू पेट्रोलिंग टीम के संचालक दानाराम मायला के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलते ही पांचू और बूंगड़ी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे युवकों— चेतनराम बंजारा, मुकेश चौकीदार, बुधाराम मेघवाल और राकेश मेघवाल—को बाहर निकाला। हादसे में चेतनराम, मुकेश और बुधाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से तुरंत पांचू सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

घटना की सूचना पर एएसआई गंगाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर यातायात सुचारू करवाया। गुरुवार सुबह एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा और थानाधिकारी राजीव रॉयल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: