Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चाय बेचने वाला बनकर पुलिस ने नाबालिग को बचाया, बीकानेर से नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को यहां से दबोचा

rk
1 month ago
चाय बेचने वाला बनकर पुलिस ने नाबालिग को बचाया, बीकानेर से नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को यहां से दबोचा

चाय बेचने वाला बनकर पुलिस ने नाबालिग को बचाया, बीकानेर से नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को यहां से दबोचा

बीकानेर। नाबालिग लड़की को घर से ले जाने के आरोपी को पुलिस ने 1200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के केदारनाथ के पास एक गांव से गिरफ्तार किया है। मामला बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चाय वाले का भेष बदलकर आरोपी को पकड़ा और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया - 27 अप्रैल को नोखा थाने में नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। कार्रवाई करते हुए साइबर थाने में तैनात एएसआई दीपक यादव लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे।

लेकिन आरोपी केवल कुछ सेकंड के लिए ही अपना मोबाइल ऑन करता था, जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर ऋषिकेश के रास्ते केदारनाथ पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस टीम नोखा से 17 मई शाम को उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। सोनप्रयाग से आगे, टीम ने बिना वर्दी के पहाड़ी रास्तों पर लगभग 8 घंटे तक पैदल चढ़ाई की। आखिरकार, पुलिस को केदारनाथ के पास एक छोटे से गांव में आरोपी की लोकेशन मिली। पुलिस वहां पहुंची और 19 मई की सुबह करीब 5 बजे चाय वाला बनकर और "चाय ले लो, चाय गरम" कहकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही आरोपी ने दरवाजा खोला, पुलिस ने उसे पहचान कर तुरंत दबोच लिया। पुलिस आरोपी और नाबालिग को लेकर 20 मई को नोखा पहुंची। यहां नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: