Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कांग्रेस में बगावत के सुर देहात अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का प्रोग्राम बताया अनाधिकृत कार्यकर्ताओं को दूर रहने की सलाह

rk
1 month ago
कांग्रेस में बगावत के सुर देहात अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का प्रोग्राम बताया अनाधिकृत कार्यकर्ताओं को दूर रहने की सलाह

कांग्रेस में बगावत के सुर देहात अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का प्रोग्राम बताया अनाधिकृत कार्यकर्ताओं को दूर रहने की सलाह

बीकानेर. शहर में पिछले दिनों आए एक ऑडियो ने कांग्रेस को एक बार फिर दो गुटों में बांट दिया है। इस ऑडियो के बाद रामेश्वर डूडी समर्थक लगातार विरोध में है। इसको लेकर बीते दिनों डूडी समर्थकों की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं कुछ नेता ऐसे भी थे जिन्होंने इस ऑडियो के विरोध में अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था। ऐसे में कुछ नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में आलाकमान कुछ भी कहने से बच रहा रहा है। अगर आलाकमान बीच में नहीं आता तो आने वाले दिनों में बड़ी समस्या का सामना कांग्रेस पार्टी को करना पड़ सकता है। क्योंकि पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में इस तरह की फूट खुलकर सामने आ चुकी है। वही इस मामले में बीकानेर कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी बयान बाजी से बचते हुए भी नजर आ रहे हैं हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में हाई कमान की ओर से लगातार नजर बनाई हुई है। इस पूरे मामले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले में जांच की मांग कर चुके हैं।

गोविंद मेघवाल भी शक्ति प्रदर्शन को तैयार
ऑडियो सामने आने के बाद लगातार हो रहे प्रदर्शन और इस्तीफा के बाद अब गोविंद राम मेघवाल भी सक्रिय नजर आने शुरू हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने 5 अप्रैल को कर्मचारी मैदान में बड़े प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर वह ग्रामीण क्षेत्र में लगातार संपर्क कर भीड़ जुटने के प्रयास में है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को बीकानेर देहात कांग्रेस के नाम से एक और लेटर वायरल हो गया। जिसमें यह कार्यक्रम कांग्रेस का नहीं होना बताया गया है। ऐसे में अगर यह वायरल लेटर सही है तो यह कांग्रेस की बड़ी फूट सामने आ गई है। अब देखना यह होगा कि 5 अप्रैल को गोविंद राम मेघवाल के समर्थन में कितनी भीड़ जुटती है या फिर ये कार्यक्रम विफल हो जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: