Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: दिल दहला देने वाली घटना, नवजात बालिका का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

rk
1 month ago
बीकानेर: दिल दहला देने वाली घटना, नवजात बालिका का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

बीकानेर: दिल दहला देने वाली घटना, नवजात बालिका का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह जहां एक ओर हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही थीं, वहीं पूर्णिमा के पावन दिन एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। आइसर बास बाई 32 क्षेत्र में एक नवजात बालिका का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह मजदूरी पर जा रहे एक युवक की नजर इस शव पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्मशान रोड के पास मिले इस शव को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच लिया था। शव का ऊपरी हिस्सा गायब बताया जा रहा है, जबकि शरीर के अंदरूनी अंग बाहर निकले हुए थे, जिससे दृश्य बेहद भयावह हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात से भी इंकार किया है कि यह किसी पुराने गड़े हुए शव को निकालकर फेंका गया हो।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और मामले की जांच शुरू की जाएगी। यह घटना न सिर्फ मानवता को झकझोर देने वाली है, बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है, ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: